Search

 
 
 

आ गई जून की छुट्टियों की लिस्ट, 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

मई का महीना आज खत्म हो जाएगा और कल से जून का महीना शुरू हो जाएगा. अगर आपको जून के महीने में बैंक से जुड़े काम करने हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें.  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, जून में अलग-अलग कारणों से बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे.
 

Lagatar Desk :  मई का महीना आज खत्म हो जाएगा और कल से जून का महीना शुरू हो जाएगा. अगर आपको जून के महीने में बैंक से जुड़े काम करने हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें.  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, जून में अलग-अलग कारणों से बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे.

 

इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कुछ राज्यों में पड़ने वाले त्योहार और विशेष अवसर भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक जाकर चेकबुक लेना, पासबुक अपडेट कराना, लोन से जुड़ा कोई काम करना या अन्य जरूरी बैंकिंग काम निपटाना है, तो पहले से योजना बना लें, ताकि आपको बैंक जाकर वापस ना लौटना पड़े या फिर थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपका काम अधूरा ना रह जाए. 

 

जून में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • - 7 जून :  रविवार
  • - 13 जून :  दूसरा शनिवार
  • - 14 जून : रविवार
  • - 15 जून : राजा संक्रांति / YMA डे (ओडिशा और मिजोरम)
  • - 21 जून : रविवार
  • - 25 जून : मुहर्रम (आंध्र प्रदेश)
  • - 26 जून : मुहर्रम (झारखंड सहित अन्य राज्यों में अवकाश)
  • - 27 जून : चौथा शनिवार
  • - 28 जून : रविवार
  • - 29 जून : संत गुरु कबीर जयंती (हिमाचल प्रदेश)
  • - 30 जून : रेमना नि (मिजोरम)

 

ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी

लेकिन आपको बता दें कि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद आपको को ज्यादा परेशानी नहीं होगी. क्योंकि यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. आप पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान करने और अन्य ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल आसानी से कर सकेंगे. फिर भी, जिन कामों के लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है, उन्हें समय रहते पूरा कर लेना बेहतर रहेगा. 

 

RBI राज्यों में अलग-अलग घोषित करता है अवकाश

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपने कैलेंडर में बैंकिंग हॉलिडे विभिन्न राज्यों के हिसाब से निर्धारित करता है. कई राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां त्योहारों और पर्वों के आधार पर अलग-अलग होती हैं. दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाये जाने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करते हैं. हालांकि इन छुट्टियों में आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के जरिए काम निपटा सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही