Search

 
 
 

पोड़ाहाट स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, 10:30 बजे होगा ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस की अनुमंडलीय स्तरीय तैयारी को लेकर मंगलवार को चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बैठक हुई.
 
  • अनुमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर बैठक संपन्न

Chakradharpur (Shambhu Kumar): गणतंत्र दिवस की अनुमंडलीय स्तरीय तैयारी को लेकर मंगलवार को चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने की. बैठक में समारोह की रूपरेखा, कार्यक्रमों की समय-सारिणी, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि चक्रधरपुर अनुमंडल का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. इस अवसर पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकी समेत अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी.

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में चक्रधरपुर के कुल 8 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकी में भाग लेने वाले विद्यालयों और विभागों को 18 जनवरी तक अपना नाम पंजीकृत कराने का निर्देश दिया गया है.

 

इसके अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों द्वारा झांकियां भी निकाली जाएंगी.बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य तरीके से आयोजित किया जाए.

 

इस मौके पर प्रशिक्षु एएसपी विनोद कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता के.के. मुंडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिंहा, नगर परिषद प्रशासक विजय हांसदा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बलराज कपूर, श्रीमती सोसन खेस, श्रीमती अनीता महतो, परमानंद झा सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि तथा स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक उपस्थित थे.

 


शहीदों को समर्पित रहेगा विशेष समय


बैठक में यह भी तय किया गया कि सुबह 9:20 बजे से 9:30 बजे तक का समय शहीदों को समर्पित रहेगा. इस अवधि में शहर में कहीं भी ध्वजारोहण नहीं किया जाएगा. केवल शहीद जग्गू दीवान की प्रतिमा स्थल एवं अमर शहीद महाराज अर्जुन सिंह की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

 

ध्वजारोहण का समय निर्धारण


बैठक में विभिन्न स्थलों पर ध्वजारोहण का समय भी निर्धारित किया गया. इसके अनुसार,

अनुमंडल पदाधिकारी आवासीय कार्यालय: सुबह 8:15 बजे

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आवासीय कार्यालय: 8:30 बजे

रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय: 8:45 बजे

बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल: 8:55 बजे

प्रखंड कार्यालय, चक्रधरपुर: 9:10 बजे

बिरसा मुंडा प्रतिमा, प्रखंड कार्यालय: 9:15 बजे

शहीद स्मारक, जग्गू दीवान प्रतिमा: 9:20 बजे

अमर शहीद महाराज अर्जुन सिंह प्रतिमा: 9:30 बजे

चक्रधरपुर थाना परिसर: 9:40 बजे

चक्रधरपुर नगर परिषद: 9:50 बजे

अनुमंडल कार्यालय, चक्रधरपुर: 10:00 बजे

पोड़ाहाट स्टेडियम (मुख्य समारोह): 10:30 बजे

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही