Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीण इलाके के खिलाड़ियों को मंच दिलाना मुख्य लक्ष्य : कर्नल संजय

Advertisement
Advertisement
Hussainabad, Palamu: शुक्रवार को मोहम्मदगंज सिंचाई कॉलोनी मैदान में सद्भावना कप फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सह कर्नल ब्रिगेड स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह मौजूद थे. राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल गेंद को किक मारकर की कार्यक्रम की शुरूआत की. मौके पर कर्नल डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि मोहम्मदगंज क्षेत्र का फुटबॉल से बहुत ही गहरा संबंध रहा है, लेकिन यह खेल यहां धीरे धीरे विलुप्त होता जा रहा है. फुटबॉल को एक नए मुकाम पर पहुंचाने का संकल्प कर्नल ब्रिगेड स्पोर्ट क्लब ने लिया है. हम लोगों का प्रयास है कि हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं को जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय टीम में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले. उन्होंने कहा कि खेल के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को एक बेहतर मंच मिलेगा. भविष्य में यही खिलाड़ी हमारे जिला और राज्य का भी नेतृत्व कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें-लोबिन">https://lagatar.in/jhapas-offer-to-lobin-said-jmms-behavior-towards-him-is-not-good/">लोबिन

को झापा का ऑफर, कहा- झामुमो का इनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-nnnn.jpg"

alt="" width="897" height="533" />

मुगलसराय ने जपला को 2-0 से दी मौत

उन्होंने आयोजन समिति और सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. उद्घाटन मैच जपला बनाम मुग़लसराय के बीच खेला गया जिसमें मुग़लसराय ने बहुत ही अनुशासन और संयम से खेलते हुए जपला के टीम 2–0 से हरा दिया. मौके पर सी वी रमन सिंह, मानिक चंद्र सिंह, धीरेन्द्र कुमार, बद्रीनारायण सिंह, आनंद सिंह, योगेन्द्र सिंह, नदीम ख़ान, जवाहर पासवान, सनोज, राजेश सहित हजारों दर्शक उपस्थित थे. शनिवार को हैदरनगर बनाम मिर्जापुर के बीच मैच खेला जाएगा. . इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-mahashivratri-celebrated-with-pomp-devotees-gathered-in-shiva-temples/">हुसैनाबाद

: धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही