Search

 
 
 

दादा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के आरोपी को नहीं मिली जमानत

दादा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के आरोपी पोता सुनील महतो को बेल नहीं मिली. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. सुनील महतो की ओर से 6 अप्रैल को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई गई थी.
 

Ranchi :  दादा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के आरोपी पोता सुनील महतो को बेल नहीं मिली. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. सुनील महतो की ओर से 6 अप्रैल को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई गई थी.

 

दरअसल अनगड़ा थाना क्षेत्र के हसल गांव में बीते 9 जनवरी 2025 को सुनील महतो ने अपने दादा को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला था. आरोपी सुनील महतो जमीन बेचना चाहता था. लेकिन वह अपनी पुस्तैनी जमीन को बेचने नहीं देना चाहते थे.

 

जमीन नहीं बेच पाने से गुस्साए पोता सुनील महतो ने अपने दादा को लाठी-डंडे से खूब पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना को लेकर मृतक की बहू ने अनगड़ा थाना में कांड संख्या 6/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही