Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 65,656 करोड़ घटा, रिलायंस सर्वाधिक फायदे में रही

NewDelhi :  बीते सप्ताह शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 45.42 अंक या 0.07 प्रतिशत के लाभ में रहा. जबकि निफ्टी 34.75 अंक यानी 0.18 प्रतिशत चढ़ा. शेयर बाजार में मिले-जुले कारोबार का असर कंपनियों के मार्केट कैप पर भी देखने को मिला. बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 65,656.36 करोड़ रुपये घट गया. बीते सप्ताह के कारोबार बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक नुकसान में रहा. वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे अधिक लाभ में रही. (पढ़ें, आनंद">https://lagatar.in/anand-mohan-accuses-bjp-of-playing-games-with-death-figures/">आनंद

मोहन ने BJP पर मौत के आंकड़ों के साथ खेल खेलने का लगाया आरोप, रेल मंत्री से इस्तीफा मांगा)

रिलायंस की बाजार हैसियत 34,910 करोड़ घटी

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 34,910.54 करोड़ घटकर 16,60,923.11 करोड़ पर आ गया. वहीं  आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 9,355.65 करोड़ के नुकसान से 6,55,197.93 करोड़ हो गया.  इंफोसिस का एमकैप 7,739.51 करोड़ घटकर 5,38,923.48 करोड़ रह गयी. टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 7,684.01 करोड़ की गिरावट आयी और यह 12,10,414.19 करोड़ पर आ गया. वहीं एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 5,020.13 करोड़ कमहोकर 8,97,722.23 करोड़ हो  गया. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/on-instructions-cm-hemant-medical-team-reached-balasore-dr-ajit-of-sadar-hospital-engaged-treatment-injured/">CM

हेमंत के निर्देश पर मेडिकल टीम पहुंची बालासोर, घायलों के इलाज में जुटे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अजीत

बीते सप्ताह केवल तीन कंपनियों का मार्केट कैप में वृद्धि हुई

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 621.4 करोड़ घटकर 5,50,809.75 करोड़ रह गया. वहीं एचडीएफसी की बाजार हैसियत 325.12 करोड़ के नुकसान से 4,88,141.04 करोड़ रुपये पर आ गयी. इसके उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 15,213.6 करोड़  बढ़कर 6,38,231.22 करोड़ पर जा पहुंचा. वहीं भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 10,231.92 करोड़ चढ़कर 4,66,263.37 करोड़ पर आ गयी. एसबीआई का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 1,204.82 करोड़ उछलकर 5,24,053.21 करोड़ हो गया.  शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-ips-who-has-completed-14-years-of-service-has-not-yet-got-promotion/">झारखंड

: 14 साल की सेवा पूरी कर चुके IPS को अबतक नहीं मिला प्रमोशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही