Search

 
 
 

दूध देनेवाले ने साथियों संग मिलकर उत्पाद विभाग के रिटायर्ड सिपाही के घर से उड़ाए थे आभूषण, तीन अरेस्ट

 

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साजिश का भंडाफोड़, सात लाख के गहने भी बरामद

Hazaribagh : हजारीबाग सदर पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी के लगभग छह से सात लाख के आभूषण बरामद किए गए हैं. वहीं तीन आरोपियों कुम्हारटोली निवासी पुरुषोत्तम कुमार व बंटी कुमार और काजी मोहल्ला निवासी राज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरापियों ने बंशीलाल चौक के पास रहनेवाले उत्पाद विभाग के रिटायर्ड सिपाही अजय गुप्ता के घर से 12 लाख के आभूषण उड़ाए थे. हजारीबाग सदर एसडीपीओ मंगलवार को सदर थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि 27 जुलाई को बंशीलाल चौक के पास अजय कुमार के घर में 12 लाख के आभूषण की चोरी हुई थी. इस संबंध में भुक्तभोगी अजय कुमार गुप्ता ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया था. एसपी मनोज रतन चोथे के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. टीम जांच में जुटी. टेक्निकल टीम की भी इसमें मदद ली गई. इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-violence-three-including-two-home-guards-killed-news-of-curfew-imposed-in-nuh/">हरियाणा

हिंसा : दो होम गार्ड्स समेत तीन की मौत, नूंह में कर्फ्यू लगाये जाने की खबर
31 जुलाई को गुप्त सुचना के आधार पर कुम्हारटोली के पास से दो अभियुक्तों पुरुषोत्तम यादव और राज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पूछताछ में पहले तो दोनों मुकर गए, मगर सख्ती बरतने के बाद दोनों ने चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. साथ ही इस चोरी में एक और सहयोगी बंटी की संलिप्तता के बारे में भी बताया. तीनों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घर से चोरी के जेवरात बरामद किए गए. इस वारदात का मुख्य सरगना एवं साजिशकर्ता पुरुषोत्तम यादव था, जो पूर्व में अजय गुप्ता के घर दूध देने जाता था. उसे घर के बारे में पूरी जानकारी पूर्व से ही थी. आरोपियों के पास से तीन पीस हार, दो पीस चेन, तीन पीस जिउतिया, तीन जोड़ा कान का झुमका और पांच- पीस अंगूठी व एक गले का लॉकेट बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : वैशाली">https://lagatar.in/vaishali-one-crore-15-lakh-looted-from-axis-bank-on-the-force-of-arms/">वैशाली

: हथियार के बल पर Axis Bank से एक करोड़ 15 लाख की लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही