Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विरोधी जितना अड़ंगा लगाएंगे विकास उतनी ही तेजी से होगा- मिथिलेश ठाकुर

Garhwa: मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने करीब साढ़े 59 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया. यह सड़क डालटनगंज से सिवाना तक बनने वाली है. सोमवार को मंत्री ठाकुर ने गढ़वा-शाहपुर मार्ग के हुर मोड़ पर पूजा अर्चना कर काम की शुरुआत की. 19 किलोमीटर लंबी यह सड़क गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर हुर मोड़ से डुमरिया एवं डंडा होते हुए डालटनगंज तक जाएगी. गोवावल उवि डुमरिया के मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ठाकुर ने कहा कि यह सड़क गोवावल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. काफी लंबे समय से गोवावल एवं डंडा के लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे. जो अब पूरा हो गया है. मंत्री ने कहा कि वे उद्घाटन और शिलान्यास में विश्वास नहीं करते बल्कि कार्य पूर्ण होने में विश्वास करते हैं. विरोधी जितना अड़ंगा लगाएंगे विकास कार्य उतनी ही तेजी से होगा. इसे भी पढ़ें- 24">https://lagatar.in/how-did-he-give-clean-chit-in-24-hours-pk-mishra-could-not-answer-eds-question/">24

घंटे में कैसे दे दी क्लीन चिट, ED के सवाल का जवाब नहीं दे पाए पीके मिश्रा  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही