Search

 
 
 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वियतनाम में मृत राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर रांची लाया गया

Ranchi News : राजा कुमार वर्मा रांची के कैलाश नगर के रहने वाले थे और वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे. वियतनाम में हुई एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. इसके बाद परिजनों ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए सहायता की अपील की थी.
 
पार्थिव शरीर रांची लाया गया
  • परिजनों को मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत मिलेगी 5 लाख की सहायता

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सतत प्रयासों के बाद वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची निवासी राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार को भारत लाया गया. राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के साथ लगातार समन्वय कर पार्थिव शरीर को रांची स्थित उनके पैतृक आवास तक पहुंचाने की व्यवस्था की.

 

इसे भी पढ़ें...

 

राजा कुमार वर्मा रांची के कैलाश नगर के रहने वाले थे और वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे. वियतनाम में हुई एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. इसके बाद परिजनों ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए सहायता की अपील की थी.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तत्काल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, हनोई स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित वियतनामी अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया. आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने के बाद पार्थिव शरीर को हनोई से कोलकाता हवाई अड्डे लाया गया.

 

कोलकाता हवाई अड्डे पर आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रांची जिला प्रशासन ने नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था कर पार्थिव शरीर को रांची स्थित पैतृक आवास तक पहुंचाने की व्यवस्था की.

 

वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा मृतक के आश्रित को मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत 5 लाख की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही