Ranchi News: वियतनाम में कैलाश नगर निवासी और योग शिक्षक राजा कुमार के आकस्मिक निधन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनके परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया.
इसे भी पढ़ें:
केशव महतो कमलेश ने रांची के उपायुक्त से फोन पर बात कर राजा कुमार के परिवार को सरकारी स्तर पर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में परिवार को हर संभव सहयोग मिलना चाहिए.
मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, प्रदेश महासचिव रियाजुल अंसारी, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा, आशुतोष कुमार पाठक, सुजीत सिंह, अजय जैन, अजय सिंह और कृष्ण वर्मा समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कांग्रेस नेताओं ने राजा कुमार के निधन पर दुख जताया और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और हिम्मत देने की प्रार्थना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

