Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाथी की मौत की खबर निकली झूठी, घटनास्थल की खुदाई में नहीं मिला कुछ

Latehar : पलामू ब्याघ्र रिजर्व (पीटीआर) में एक मृत हाथी को दफनाने की खबर झूठी निकली. बता दें कि पीटीआर के कुजरूम बीसी -02 के सिनवारखाड़ नदी के किनारे एक मृत हाथी को दफनाये जाने की खबर सोशल मीडिया में चल रही थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद शनिवार को वफर एरिया के उप निदेशक कुमार आशीष घटना स्थल जांच के लिए पहुंचे. स्थानीय लोगों की निशानदेही पर दो स्थानों पर जेसीबी से खुदाई की गयी. पहले स्थान पर कुछ नहीं मिला. जबकि दूसरे स्थान पर एक जानवर का सिर बरामद किया गया. जानवर के सिर पर सिंग था. देखने से प्रतीत होता है कि यह काफी पुराना है और इससे दुर्गंध भी निकल रही थी. इसे भी पढ़ें : शर्मनाक">https://lagatar.in/shameful-jawan-rapes-7-year-old-girl-sent-to-jail/">शर्मनाक

: 7 साल की बच्ची के साथ जवान ने किया रेप, भेजा गया जेल
उप निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि स्थानीय जन प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया के माध्यम से विभाग पर मृत हाथी का बिना पोस्टमार्टम कराये दफनाने का आरोप लगाया था. लेकिन यह आरोप निराधार निकला. मौके पर रेंजर तरुण कुमार, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार, झामुमो नेता तोकिर अहमद, वनपाल निर्भय सिंह, वनकर्मी अरुण यादव व रूपेश कुमार समेत कुजरूम के कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/atiq-will-now-stay-with-dreaded-prisoners-barrack-changed/">अब

खूंखार कैदियों के साथ रहेगा अतीक, बदला बैरक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही