Search

 
 
 

राजभाषा कार्यान्वयन को गति देना ही नराकास का उद्देश्य : मनोज कुमार

 
सीएमपीडीआई में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम) की बैठक Ranchi : सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक व नराकास (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति) के अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में रांची स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के 22 कार्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए. मनोज कुमार ने कहा कि ‘नराकास’ के गठन का उद्देश्य ही यह है कि आपसी विचार-विमर्श से राजभाषा कार्यान्वयन को गति दी जा सके. रहा है. उन्होंने कहा कि हिंदी में पत्राचार, राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के संबंध में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए. लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में यदि किसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो ‘नराकास’ के इस मंच का हमें उपयोग करना चाहिए. इस अवसर पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) एसके गोमास्ता, उप महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) सुमन रस्तोगी उपस्थित रहे.

मेकॉन लिमिटेड रांची को मिला द्वितीय पुरस्कार

‘नराकास’ की बैठक में सर्वप्रथम वार्षिक पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और कर्मचारी राज्य बीमा निगम तथा द्वितीय पुरस्कार से मेकॉन लिमिटेड रांची को अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया. इसके अलावा भारतीय विमानपतन प्राधिकरण और मेकॉन लिमिटेड द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया.

हिंदी के विकास में ई-टूल्स की भूमिका पर सत्र

बैठक में हिंदी के विकास में ई-टूल्स की भूमिका पर सत्र आयोजित किया गया. इस सत्र के वक्ता अतनु चट्टोपाध्याय, सहायक प्रबंधक (राजभाषा) थे. सीएमपीडीआई के सहायक प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने मंच का संचालन किया तथा उप महाप्रबंधक सुमन रस्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसे भी पढ़ें – विपक्ष">https://lagatar.in/bjp-attacked-the-opposition-said-black-exploiters-are-coming-to-the-parliament-wearing-black-clothes/">विपक्ष

पर भाजपा हुई हमलावर, कहा, काले कारनामे वाले काले कपड़े पहनकर संसद में आ रहे हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही