Lagatar Desk : साउथ सुपरस्टार नानी की मच अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही एक्साइटेड थे. रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
जहां कई दर्शकों ने नानी के इंटेंस और दमदार अंदाज की जमकर तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों को फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले उम्मीद के मुताबिक नहीं लगा.
खूंखार अंदाज में नजर आए नानी
द पैराडाइज में नानी धगड़ के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनका लुक और किरदार काफी इंटेंस और एनर्जेटिक बताया जा रहा है. वहीं, राघव जुयाल फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं.
इसके अलावा कायाडू लोहार, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी भी अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं.फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार किया है.
नानी की एंट्री और एक्शन सीक्वेंस की तारीफ
फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर नानी के किरदार और उनकी एंट्री की तारीफ की है. खासतौर पर फिल्म के करीब 10 से 25 मिनट बाद आने वाले जेल एक्शन सीक्वेंस को दर्शकों ने काफी दमदार बताया है. कुछ लोगों के मुताबिक, इस हिस्से में नानी का एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस देखने लायक है.
वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड म्यूजिक को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. कई दर्शकों ने इसे फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को और प्रभावी बनाने वाला बताया है.
स्क्रीनप्ले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया
जहां फिल्म के पहले हाफ और एक्शन सीक्वेंस की तारीफ हो रही है, वहीं कुछ दर्शकों ने इसकी पटकथा और स्क्रीनप्ले को लेकर निराशा जाहिर की है. कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी कुछ हिस्सों में धीमी पड़ जाती है और यह उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरती.
Kayadu Lohar has a Manly face
— Virat Rohit (@ViratRohit2025) September 24, 2026
Not Attractive at all#TheParadise
3 years ago #Dasara was a disappointment. I thought I’d learned my lesson. Today, I walked into #TheParadise thinking “Surely it can’t be that bad.” I simply refuse to learn.🤦♂️
— Kairam Vaashi (@kairamvaashi) September 24, 2026
Can someone please tell Raghav juyal that he is not a villain, he is a comedian🤧😂 bro is making fun😭#Paradise #TheParadise #TheParadisePremiere pic.twitter.com/ArytM77aK7
— sanju_d623 (@sanjud623) September 23, 2026
#TheParadise - Mass Avatar doesnt suit Nani. Funny Villain, Dummy Kayadu, Weak Mom. Loud BGM & Worst Edits. Opening 20Mins, Interval Point & KCR Scenes Gud. Minus - Staging, ColorTone, SlowMotion Shots, Random Actions, Emotionless Mom-Son Bond, Improper Narration flow. BAD Watch!
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) September 23, 2026

