Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में बड़े पर्दे पर सिर चढ़कर बोला आईपीएल का जुनून

Hazaribagh : इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन का मजा स्टेडियम के बाहर भी देखने को मिल रहा है. एक ओर स्टेडियम में हजारों की संख्या में खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं, तो दूसरी ओर टाटा आईपीएल फैन क्लब विभिन्न जिलों में एलईडी के जरिए लाइव मैच का प्रसारण दिखा रहा है. हजारीबाग के वेल्स ग्राउंड में भी आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में खेल प्रेमी आईपीएल का मजा लेने के लिए वेल्स ग्राउंड पहुंचे. सुबह से ही लंबी कतार देखने को मिली. टाटा आईपीएल फैन क्लब ने कार्यक्रम का आयोजन किया था. सिर्फ आइपीएल का रोमांच ही देखने को नहीं मिला, बल्कि कई फन गेम्स का भी इंतजाम किया गये थे. इसमें शामिल होकर क्रेजी फैन ने रोमांच को और भी बढ़ा दिया. इसे भी पढ़ें : किंग">https://lagatar.in/coronation-of-king-charles-iii-and-queen-camilla-charles-said-i-have-come-to-serve-not-to-rule/">किंग

चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की हुई ताजपोशी, चार्ल्स बोले- राज करने नहीं, सेवा करने आया हूं
पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियन के मैच का खेल प्रेमियों ने लुफ्त उठाया. धोनी की एक झलक पर खूब सीटियां बजीं, तो रोहित शर्मा के मैदान में आते ही रोहित-रोहित के स्वर गूंज उठे. दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में खेला जा रहा है. आईपीएल मैच का जुनून बच्चों युवाओं एवं बुजुर्गों में इस दौरान सिर चढ़कर बोल रहा है. ठहाके, शोरगुल, मस्ती से नाचते गाते क्रिकेट प्रेमी वीआईपी लांज और मैदान में बैठकर मैच का लुत्फ उठाते रहे. फ्री एंट्री होने के कारण ग्रामीण इलाकों से भी लोग मैच देखने के लिए पहुंचे. इस दौरान कोई चेहरे पर पेंटिंग कराते हुए नजर आया, तो कोई नाचते-गाते दिखा. पार्क में बैठी युवतियां भी लाइव डिजिटल स्ट्रीम का भरपूर आनंद उठा रही थीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ipl-led_849-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ipl-painting_641-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> इसे भी पढ़ें : ट्रेन">https://lagatar.in/virendra-ram-and-alok-ranjan-used-to-carry-crores-of-rupees-in-cash-by-train-transactions-were-done-through-hawala-businessman-ravi/">ट्रेन

से करोड़ों रुपए कैश लेकर जाता था वीरेंद्र राम और अलोक रंजन, हवाला कारोबारी रवि के जरिए होता था लेनदेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही