Search

 
 
 

डरा- धमका कर थानेदार कर रहा वसूली, डीजीपी व आईजी से शिकायत, एसपी ने कहा- हमें जानकारी नहीं

 
Ranchi : थाना प्रभारी पर डरा धमका कर पैसा वसूली का आरोप लगाया गया है. यह मामला सरायकेला जिले के इचागढ़ थाना का है. यहां के थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर पर ब्लैकमेल कर और डरा धमका कर पैसा वसूली करने का आरोप लगा है. इसको लेकर इचागढ़ थाना क्षेत्र के रुगड़ी गांव के रहने वाले बिरसा मांझी ने डीजीपी और आईजी से शिकायत की है. इस मामले में सरायकेला एसपी ने कहा कि हमें इस मामले की जानकारी नहीं है.

बार-बार कर रहा है पैसे की डिमांड

डीजीपी और आईजी से की गयी शिकायत में बिरसा मांझी ने कहा है - मैं एक व्यापारी हूं. मेरा  हाईवा व ईंट भट्ठे का कारोबार है. थाना प्रभारी द्वारा एक लाख रुपये लिया गया और बराबर मुझसे पैसा की डिमांड करता है. मैं कई बार थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर को ऑनलाइन पेमेंट किया हूं, उनके स्टेट बैंक का अकाउंट में.

भाई को भेजा जेल

बिरसा मांझी के द्वारा की गयी शिकायत में कहा गया है  कि थाना प्रभारी द्वारा बीते 29 मई को मेरा बड़ा भाई बिष्णु माझी को उठाकर आर्म्स एक्ट मामले में जेल भेज दिया गया. और केस हल्का करने के नाम पर एक लाख रुपये का डिमांड किया गया. इसके अलावा पैसा के लिए बराबर परेशान किया जा रहा है. मेरे पास दिनेश ठाकुर से बातचीत का ऑडियो और ऑनलाइन पेमेंट का स्टेटमेंट भी मौजूद है. इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-reprimands-senior-ias-officer-avinash-kumar-know-why-he-had-to-appear-physically/">हाइकोर्ट

ने वरीय IAS अधिकारी अविनाश कुमार को लगाई फटकार, जानें क्यों सशरीर होना पड़ा हाजिर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही