Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी सरकार में गरीबों को मिली सुरक्षा : निर्मल बेसरा

Simdega :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया इंफ्लूएन्सर की बैठक हुई. मौके पर पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा ने कहा कि देश में पहली बार गरीबों को सिक्योरिटी मिली है और डिग्निटी भी मिली है. दशकों तक यही एहसास दिलाया गया था कि वह देश के विकास पर बोझ हैं. आज वही देश के विकास को गति दे रहे हैं. मोदी सरकार के 9 वर्ष के शासनकाल में इज्जत सुरक्षा और स्वाभिमान बढ़ा है. 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया. यह पूरे यूरोप की जनसंख्या से अधिक लोगों को सहायता दी गई. इसे भी पढ़ें :बालासोर">https://lagatar.in/central-governments-policies-responsible-for-balasore-train-accident-actu/">बालासोर

रेल हादसे के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार : एक्टू

किसानों के हित में हुए काम- संजय ठाकुर

वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि खेती के लिए किसानों को बिना कर लिए बुआई और खेती बारी हेतु सालाना ₹6000 रुपए सम्मान राशि किसानों को उपलब्ध कराया गया. वहीं राज्य पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा पिछड़ों के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित हो रहा है. मौके पर काफी संख्या में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/vikas-tirtha-yatra-will-show-the-development-works-of-modi-government-jayant-sinha/">मोदी

सरकार के विकास कार्यों का दर्शन कराएगी विकास तीर्थ यात्रा : जयंत सिन्हा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही