Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति 24 मई को आएंगी झारखंड, हाईकोर्ट के नए भवन और खूंटी में महिला सम्मेलन में लेंगी हिस्सा

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिन को होगा प्रवास 
  • खूंटी में होने वाले महिला सम्मेलन को लेकर राज्यपाल से मिले अर्जुन मुंडा
Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को रांची आएंगी और 25 मई तक रहेंगी. 24 मई को राष्ट्रपति झारखंड उच्च न्यायालय के बने नए भवन का उदघाटन करेंगी. 25 मई को खूंटी जाएंगी, जहां झारखंड स्टेट लाइबलीहुड प्रमोशन सोसायटी के महिला सम्मेलन के दौरान महिलाओं से संवाद करेंगी. इधर, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री एवं पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा सोमवार को राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले. उन्होंने खूंटी में होने वाले महिला सम्मेलन को लेकर राज्यपाल से चर्चा की.

गृष्मकालीन अवकाश के बाद हाईकोर्ट का कामकाज नए भवन से शुरू होना है

झारखंड में नए हाईकोर्ट भवन बनकर तैयार है. नए भवन का उद्घाटन किया जाना है, ताकि गृष्मकालीन अवकाश के बाद हाईकोर्ट का काम-काज नए भवन से शुरू हो सके. उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के बीच वर्चुअल बैठक गत शुक्रवार को हुई थी. जिसमें उच्च न्यायालय के नये भवन के उद्घाटन से संबंधित तैयारियों की रूप-रेखा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ. अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए थे. इसे भी पढ़ें – पलायन">https://lagatar.in/check-on-migration-fish-farming-even-in-closed-mines-of-chaibasa-youth-becoming-self-sufficient/">पलायन

पर चोट : चाईबासा के बंद खदानों में भी मछली पालन, युवा हो रहे आत्मनिर्भर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही