Search

 
 
 

41 के हुए रांची के राजकुमार, इंग्लैंड में सेलिब्रेट किया बर्थडे, पत्नी साक्षी रहीं साथ

 
LagatarDesk : रांची के राजकुमार और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था. माही और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी आज 41 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस बार धोनी का जन्मदिन इंग्लैंड में मनाया गया. पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी के बर्थडे का वीडियो और फोटोज शेयर किया है. जिसमें माही एक या दो नहीं तीन-तीन केक काटते नजर आ रहे हैं. फोटो में धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं. (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/patna-executioner-teacher-beats-5-year-old-child-to-unconsciousness-accused-arrested/">पटना

:जल्लाद टीचर ने 5 साल के बच्चे को पीट- पीट कर किया बेहोश,आरोपी गिरफ्तार)

साक्षी ने केक कटिंग का वीडियो इंस्टा पर किया शेयर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Untitled-1-copy-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साक्षी ने इंस्टा पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें धोनी चमकीली जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं. हर तरफ लाइटिंग दिख रही है. धोनी के लिए तीन केक टेबल पर रखा दिखाई दे रहा है. धोनी पहले मोमबत्ती बुझाते हैं और उसके बाद दोनों हाथों से चाकू पकड़कर केक काटते हैं. इस दौरान वीडियो में बैकग्राउंड में इंग्लिश म्यूजिक बज रहा है.
https://www.instagram.com/reel/CfsExi5gMgO/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/CfsExi5gMgO/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

वेडिंग एनिवर्सरी मनाने इंग्लैंड गये थे कपल

बता दें कि धोनी और साक्षी की शादी की सालगिरह 4 जुलाई को थी. दोनों की शादी को 12 साल हो गये. ऐसे में कपल वेडिंग एनिवर्सरी मनाने इंग्लैंड गये थे. फिर आज धोनी का बर्थडे भी सेलेब्रेट किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-in-custody-for-shooting-to-death-in-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में गोली मारकर हत्या करने के आरोप में दो हिरासत में

15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था सन्यास

बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. धोनी ने टीम इंडिया के लिए 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था. हालांकि माही अब भी IPL में खेल रहे हैं. वो अभी चेन्नई टीम के कप्तान भी हैं. धोनी ने आखिरी मैच आईपीएल में ही इसी सीजन में खेला था. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में धोनी ने 26 रन बनाये थे. यह मैच उनकी टीम हार गयी थी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-lpg-direct-blow-on-monthly-budget/">हजारीबाग:

रसोई गैस का सीधा वार मासिक बजट पर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही