Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेनिंग से लौट छुट्टी पर गये उत्पाद आयुक्त, नई उत्पाद नीति लागू करने का मामला लटका

झारखंड के उत्पाद आयुक्त विजय सिन्हा स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर चले गये हैं. इससे राज्य में नई उत्पाद नीति के लागू होने में देर होने की आशंका जतायी जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड के उत्पाद आयुक्त विजय सिन्हा स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर चले गये हैं. इससे राज्य में नई उत्पाद नीति के लागू होने में देर होने की आशंका जतायी जा रही है. साथ ही इसका असर झारखंड बेवरेज कॉरपोरेशन के कामकाज पर पड़ सकता है, जहां वे एमडी के अतिरिक्त प्रभार में थे.

 

आयुक्त के पास होती हैं शराब से संबंधिक अधिकांश शक्तियां

उत्पाद आयुक्त विजय सिन्हा दो मई से ट्रेनिंग पर गये थे और उन्हें ट्रेनिंग से लौटने के बाद 16 जून को अपने पद पर योगदान देना था. लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी ले ली है. चूंकि शराब से संबंधित अधिकांश शक्तियां आयुक्त के पास होती हैं. इसलिए नयी उत्पाद नीति के लागू होने में देर होने की आशंका जतायी जा रही है.

 

शराब घोटाले की जांच से डरे-सहमे हैं अधिकारी 

कैबिनेट से उत्पाद नीति 2025 पारित होने के बाद सरकार के स्तर से इसे लागू करने में एक महीना की देर होने की बात कही गयी थी. इससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि उत्पाद आयुक्त के ट्रनिंग से लौटने क बाद उत्पाद नीति को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. लेकिन उत्पाद आयुक्त के छुट्टी पर चले जाने से यह प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी. दूसरी बात यह कि शराब घोटाले में जारी निगरानी जांच के दौरान तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे, संयुक्त आयुक्त जगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों को जेल भेजे जाने की वजह से विभागीय अधिकारी डरे सहमे हुए हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही