Search

 
 
 

रामगढ़ में रन फ़ॉर झारखंड कार्यक्रम का भव्य आयोजन, विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्यभर में रन फॉर झारखंड के साथ रजत जयंती का शुभारंभ हुआ.
 

Ramgarh :  झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्यभर में रन फॉर झारखंड के साथ रजत जयंती का शुभारंभ हुआ.  इसी कड़ी में रामगढ़ में भी रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दौड़ का शुभारंभ उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने किया. दौड़ पटेल चौक रामगढ़ से शुरू हुई, जो अनुमंडल कार्यालय,रामगढ़ में जाकर समाप्त हुई.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने सभी को आगामी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि जीवन में खेल का अपना एक अलग महत्व होता है. खेल व शारीरिक गतिविधि से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक विकास भी होता है. उन्होंने सभी से नियमित रूप से खेल व शारीरिक गतिविधियों में अपना समय देने की अपील की.


रन फॉर झारखंड कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा  रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, डे बोर्डिंग कीड़ा प्रशिक्षण केंद्र व खेलो इंडिया प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी और जिला वासियों ने भाग लिया. 


प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सिद्ध कुमार, द्वितीय स्थान सूरज नायक और तृतीय स्थान आशीष गोरई ने प्राप्त किया. वहीं महिला वर्ग में पहले स्थान पर श्रद्धा कुमारी, दूसरे पर अंजू कुमारी और तीसरे स्थान पर नंदनी कुमारी रही.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही