Search

 
 
 

धनबाद के बालू माफियाओं ने कहा, हम अधिकारियों से मिलकर करते हैं काम

 
Dhanbad : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल [एनजीटी] की रोक के बावजूद झरिया के सुदामडीह, भौरा थाना के जहाजटांड़, लाल बंगला में दामोदर नदी से बालू की निकासी जारी है. बालू माफिया अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए दिन के उजाले से रात के अंधेरे तक सैकड़ों गाड़ी बालू खनन कर विभिन्न क्षेत्रों में बेच रहे हैं. माफिया को पुलिस और खनन अधिकारी का जरा भी डर नहीं है. यही नहीं अवैध बालू की ढुलाई में लगे ट्रैक्टर के ड्राइवरों के पास लाइसेंस तक नहीं है. जिससे सड़कों पर हादसे का खतरा बना रहता है. इस संबंध में जब इस संवाददाता ने अवैध बालू की ढुलाई करवाने वाले राम लाल, बीरबल चौधरी और गेंदू रजक से बात की तो सभी ने कहा कि यह उनका बिजनेस है .वे लोग यह कार्य सम्बंधित अधिकारियों से सांठ - गांठ कर वर्षों से कर रहे हैं, ट्रैक्टर ड्राइवर छोटू ने कहा कि मालिक सब संभाल लेता है . खान निरीक्षक राहुल कुमार का कहना है कि बालू तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी . सुदामडीह और भौरा थाना क्षेत्र से अवैध बालू खनन की जानकारी मिली है. इसबातचीत के 11 दिन बीत जाने के बाद भी सुदामडीह और भौरा थाना क्षेत्र में खनन अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की है, यह भी पढ़ें : स्कूल">https://lagatar.in/school-collapse-case-education-minister-took-responsibility-jagarnath-mahato-accepted-negligence/">स्कूल

पर ठनका गिरने का मामला: शिक्षा मंत्री ने ली जिम्मेदारी, लापरवाही की बात स्वीकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही