Search

 
 
 

बड़े साहब ने छोटे साहब के खिलाफ जांच की अनुमति देने की फाइल लटकायी

Ranchi : बड़े साहब ने छोटे साहब की एक फाइल करीब एक महीने से लटका रखी है. नियम-कानून की दुहाई देने वाले एक साहेब इन दिनों कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं. उनकी पहचान हर काम न से शुरू करते है. दूसरों की फाइलों पर तुरंत टिप्पणी करने वाले साहेब के यहां एक आईएएस अधिकारी (छोटे साहब) की फइल पहुंची है.
 

Ranchi : बड़े साहब ने छोटे साहब की एक फाइल करीब एक महीने से लटका रखी है. नियम-कानून की दुहाई देने वाले एक साहेब इन दिनों कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं. उनकी पहचान हर काम न से शुरू करते है. दूसरों की फाइलों पर तुरंत टिप्पणी करने वाले साहेब के यहां एक आईएएस अधिकारी (छोटे साहब) की फइल पहुंची है. 

 

इस फाइल में छोटे साहब के खिलाफ जांच शुरू करने की अनुमति मांगी गयी है. पिछले ही दिनों हाईकोर्ट के आदेश पर जांच एजेंसी ने प्राथमिकी दर्ज की. लेकिन छोटे साहब के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए अनुमति जरूरी है. इसलिए जांच एजेंसी ने अनुमति मांगी है.

 

जांच शुरू करने की अनुमति से जुड़ी फाइल बड़े साहब के दफ्तर पहुंची. फाइल पहुंचे करीब एक महीना हो चुका है. लेकिन अब तक जांच शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है. इससे जांच एजेंसी अब तक छोटे साहब को पूछताछ के लिए बुला नहीं सकी है.

 

चर्चा है कि छोटे साहब साफ-सफाई से जुड़े विभाग के बाद मजदूरों के विभाग में भी रह चुके है. चर्चा है कि साहब की मर्जी से ब्लैक लिस्ट किए गए कुछ कंपनियों को राहत दे दी गई थी. इसके लिए एक कमेटी बनायी गयी थी. इसमें उन्हीं लोगों को शामिल किया गया था जिन्हें बिना जमानती राशि के कंपनियों को काम करने की अनुमति दे दी थी.

 

इसी कमेटी की अनुशंसा के आलोक में ब्लैक लिस्ट की गयी कंपनियों को फिर से काम दे दिया गया था. कंपनियों को ब्लैक लिस्ट से बाहर निकालने के बाद कहा जा रहा है कि 55 करोड़ की राशि का भुगतान भी किया गया. हालांकि बाद में उन कंपनियों को फिर से ब्लैक लिस्ट कर दिया गया.

 


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही