Lagatar Desk : कियारा आडवाणी के घर फिर से किलकारी गूंजने वाली है. कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. कपल ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.दोनों पहले से एक बेटी के माता पिता है. जो बीते साल जुलाई 2025 में पैदा हुई है.
कपल ने जैसे ही ये खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की वैसे ही फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया है. कियारा और सिद्धार्थ ने गुड न्यूज शेयर करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसने लोगों का दिल जीत लिया.
कियारा- सिद्धार्थ इंस्टा पोस्ट
शेयर किए पोस्ट में कपल ने एक प्यारी सी फोटो शेयर की. इसमें उनकी बेटी सरायाह एक छोटे से सफेद मोज़े को पकड़े हुए दिख रही है. जबकि सिद्धार्थ और कियारा उसके छोटे हाथ को सहारा दे रहे हैं. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा -एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजा गया है. हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरा हुआ है.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी में दोस्ती तो पहले से थी, लेकिन नजदीकियां फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान बढ़ीं. हालांकि, दोनों ने अपने रोमांस को अधिकतर मौकों पर प्राइवेट ही रखा. फिर 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में एक बेहद निजी समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए. वहीं कियारा ने 2025 एक बेटी को जन्म दिया अब कपल अपने दूसरी बार मॉम डैड बनने जा रहे है.

