Search

हिंदुस्तान के ज्ञान का डंका संपूर्ण विश्व में बज रहा : रंजन फौजी

Ramgarh : चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने से हिंदुस्तान के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन जुड़ गया. इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री रंजन फौजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान का चहुंमुखी विकास हो रहा है. पीएम मोदी देश की रक्षा के साथ-साथ विज्ञान प्रौद्योगिकी, वित्तीय अर्थव्यवस्था एवं गुलामी की मानसिकता को आजाद कर सोने की चिड़िया जैसा हिंदुस्तान बना रहे हैं. उससे प्रत्येक हिंदुस्तानी का सीना गौरव से चौड़ा हो रहा है. हिंदुस्तान नित नए कीर्तिमान गढ़ रहा है. इसे भी पढ़ें :जर्जर">https://lagatar.in/children-are-forced-to-study-in-dilapidated-school-building-150-students-including-only-one-teacher-three-news-of-piparwar/">जर्जर

स्कूल भवन में पढ़ने को विवश हैं बच्चे, 150 स्टूडेंट्स पर मात्र एक शिक्षक समेत पिपरवार की तीन खबरें

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट के मंत्री अजीत गुप्ता, आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनीष चोपड़ा, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसायी प्रदीप सिंह, एमपी सिंह, उज्जवल सिंह, छोटी शर्मा, संतोष सिंह, नावलेश रजक, मोहन मुंडा, संदीप उरांव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-police-arrested-five-accused-involved-in-shamshad-ansari-murder-case/">रामगढ़

: शमशाद अंसारी हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//