Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की पांच दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 393 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसली

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   शेयर बाजार (Share Market) की तेजी पर फिर से ब्रेक (Brake) लग गया. सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स (Index) में भारी गिरावट (Heavy Fall) देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 0.70 फीसदी और निफ्टी 0.60 फीसदी टूटा है. मंगलवार के कारोबार बाजार में सेंसेक्स 393.71 अंक फिसलकर 55532 के लेवल पर खुला है. जबकि निफ्टी 99.15 अंक टूटकर 16562.25 के स्तर पर शुरू हुआ है. आज के ट्रेडिंग सेशन में 1303 शेयरों में खरीदारी और 1280 शेयरों में बिकवाली का दौर है. इसके अलावा 105 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. (पढ़े,">https://lagatar.in/bokaro-counting-of-third-and-fourth-phases-begins-tight-security-arrangements-in-the-centers/">पढ़े,

बोकारो : तीसरे और चौथे चरण की मतगणना शुरू, केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम)

पावर ग्रिड के शेयरों में 2.37 फीसदी का उछाल

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के केवल 6 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 24 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में लिस्टेड पावर ग्रिड (PowerGrid) के शेयरों में सबसे अधिक 2.37 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. जबकि सनफार्मा (SunPharma) के शेयरों में 2.84 फीसदी की गिरावट आयी है. इसे भी पढ़े : बरेली">https://lagatar.in/berli-ambulance-and-canter-collide-7-people-died-cm-yogi-expressed-grief/">बरेली

: एंबुलेंस और कैंटर में टक्कर, 7 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर (Top Gainer) की लिस्ट में पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, रिलायंस और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर (Top Looser) की लिस्ट में सनफार्मा, इंफोसिस, टाइटन इंड, एचडीएफसी और टीसीएस के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-mla-ks-eshwarappa-again-said-rss-flag-will-one-day-become-national-flag/">कर्नाटक

के विधायक केएस ईश्वरप्पा फिर बोले, RSS का झंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा…

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, नेस्ले, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज लैब्स, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और एसबीआई के शेयर भी लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़े : दिल्ली">https://lagatar.in/thunderstorm-wreaked-havoc-in-delhi-at-a-speed-of-100-kmph-the-dome-of-jama-masjid-collapsed/">दिल्ली

में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान ने कहर बरपाया, जामा मस्जिद का गुंबद गिरा

भारी उछाल के साथ बंद हुआ था बाजार

वैश्विक बाजारों में तेजी के रूझानों के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए थे. सेंसेक्स 1,041 अंकों की तेजी के साथ 55,925 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 308 अंकों की मजबूती के साथ 16,661 के स्तर पर समाप्त हुआ था. इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/divyansh-who-prepared-for-upsc-by-staying-in-bokaro-got-153rd-rank/">बोकारो

में रहकर यूपीएससी की तैयारी करने वाले दिव्यांश को मिला 153वां रैंक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही