Search

शेयर बाजार मजबूत होकर बंद, सेंसेक्स में 380 अंकों की तेजी, निफ्टी में भी उछाल

LagatarDesk :  बुधवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. आज के कारोबार में सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए. सेंसेक्स 51 हजार के पार पहुंच गया. जबकि निफ्टी भी 15300 के पार समाप्त हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 380 अंकों की तेजी के साथ 51,017.52 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 93 अंकों की मजबूती के साथ 15300 के पार समाप्त हुआ.

मेटल और सरकारी बैंक के शेयरों में बिकवाली

आज के कारोबार में आईटी सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. इससे बाजार को काफी सपोर्ट मिला. जबकि आज मेटल और सरकारी बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली रही. बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. वहीं पावरग्रिड और एनटीपीसी आज के टॉप लूजर्स की श्रेणी में नजर आये.

मजबूती के साथ खुला था शेयर बाजार

सेंसेक्स 125 अंकों की तेजी के साथ 50765 के स्तर पर खुला था. जबकि निफ्टी 25 अंक मजबूत होकर 15234 के स्तर पर शुरू हुआ था. मंगलवार को शेयर बाजार मामूली उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 14 अंकों की गिरावट के साथ 50,637 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 10 अंक उछलकर 15,208 के स्तर पर समाप्त हुआ था.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स  के 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. जबकि 7 शेयर लाल निशान पर समाप्त हुए. बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एम एंड एम, मारुति, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा और एलएंडटी आज के टॉप गेनर रहें. वहीं पावरग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोटक बैंक, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहें.

निफ्टी के इन शेयरों में रही तेजी और गिरावट

निफ्टी के रियल्टी इंडेक्स 2.84 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ. जबकि  मीडिया में 1.87 फीसदी, आईटी में 1.76 फीसदा, ऑटो में 0.52 फीसदी और फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.52 फीसदी का उछाल रहा. इसके अलावा फार्मा में 0.26 फीसदी, एफएमसीजी में 0.10 फीसदी और बैंक में 0.06 फीसदी की तेजी देखी गयी. वहीं सरकारी बैंकों का निफ्टी इंडेक्स 0.26 फीसदी, एनर्जी में 1.13 फीसदी और मेटल में 1.86 फीसदी की गिरावट देखी गयी.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//