Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 214 अंक मजबूत, निफ्टी 15900 के करीब

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk :  सोमवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुले. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 314 अंकों की मजबूती के साथ 52,901 के स्तर पर खुला है. वहीं निफ्टी 111 अंकों के उछाल के साथ 15,874 के स्तर पर शुरू हुआ है. बता दें कि पिछले हफ्ते शेयर बाजार में  गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि शुक्रवार को शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 66.23 अंकों की तेजी के साथ 52,586 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 15.40 अंक टूटकर 15763 पर बंद हुआ था.

सनफार्मा के शेयरों में सबसे अधिक उछाल

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 29 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि केवल एक शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड सनफार्मा के शेयरों में सबसे अधिक 1.69 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है. वहीं एनटीपीसी के शेयरों में सबसे अधिक 0.17 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में सनफार्मा, मारुति, इंफोसिस, एचडीएफसी, टाइटन और एम एंड एम के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की लिस्ट में केवल एनटीपीसी शामिल है. एनएसई निफ्टी पर लिस्टेड ब्रिटानिया, एसबीआई लाइफ, टाटा कंसम, ग्रासिम और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं यूपीएल, सनफार्मा, टेक्म , विप्रो और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़े : केरल">https://lagatar.in/corona-uncontrollable-in-kerala-56-people-died-in-24-hours-karnataka-and-tamil-nadu-imposed-strict-restrictions/121728/">केरल

में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में 56 लोगों की हुई मौत, कर्नाटक और तमिलनाडु ने लगायी सख्त पाबंदियां

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में रही तेजी

बीएसई में लिस्टेड भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचसीएल टेक, नेस्ले, एसबीआई, डॉ रेड्डीज, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एचयूल और लारसन के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.   इसे भी पढ़े : एक">https://lagatar.in/the-happiness-of-a-restless-state-32-mahabharata/121228/">एक

बेचैन राज्य का सुख- 32, महाभारत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही