Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 265 अंकों की बढ़त, एशियन पेंट्स के शेयर 3.35 फीसदी चढ़े

LagatarDesk :   सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स  53500 और निफ्टी 15900 के करीब पहुंच गया है. सेंसेक्स 265.21 अंकों की बढ़त के साथ 53399.5 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 51.95 अंक चढ़कर 15862.8 के स्तर पर शुरू हुआ. आज के ट्रेडिंग सेशन में 790 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं  367 शेयरों में बिकवाली का दौर है. इसके अलावा 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. (पढ़ें, महाराष्ट्र">https://lagatar.in/the-politics-of-maharashtra-is-still-on-fire-shinde-said-the-mva-government-was-unable-to-take-a-decision-on-the-issue-of-hindutva-savarkar-dawood-ibrahim/">महाराष्ट्र

की सियासत में अभी भी आग बरस रही, शिंदे बोले, हिंदुत्व, सावरकर, दाऊद इब्राहिम के मुद्दे पर MVA सरकार निर्णय लेने में असमर्थ थी)

टाटा स्टील के शेयर 1.65 फीसदी लुढ़के

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 26 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. वहीं 4 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे अधिक 3.35 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. जबकि टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक 1.65 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : खाना">https://lagatar.in/cooking-disaster-lpg-became-expensive-by-rs-50-the-price-of-5-kg-cylinder-also-increased/">खाना

पकाना आफत, रसोई गैस 50 रुपये हुई महंगी, 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम भी बढ़े

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में टाटा स्टील, नेस्ले, पावरग्रिड और रिलायंस के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : Corona">https://lagatar.in/corona-update-78-new-patients-found-in-24-hours-375-infected-patients-in-the-state/">Corona

Update : 24 घंटे में मिले 78 नये मरीज, राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 375

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त

बीएसई सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, एचडीएफसी और टीसीएस के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. इसके अलावा एचयूएल, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआईस एचसीएल टेक, डॉ रेड्डीज लैब्स, सनफार्मा और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Birthday">https://lagatar.in/birthday-special-ranveer-singh-who-made-his-debut-with-band-baaja-baaraat-is-now-doing-playback-singing-ruling-the-industry-for-12-years/">Birthday

Special : बैंड बाजा बारात से डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह अब कर रहे प्लेबैक सिंगिंग, इंडस्ट्री में 12 साल से कर रहे राज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही