Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 17900 के पार, ऑटो शेयरों में तेजी

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती हल्की गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स लाल निशान पर खुला. जबकि निफ्टी हरे निशान पर खुला. आज के कारोबार में सेंसेक्स 7.94 अंकों की गिरावट के साथ 60127.84 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी 6.15 अंकों की तेजी के साथ 17952.10 के लेवल पर शुरू हुआ. हालांकि थोड़े देर के बाद सेंसेक्स हरे निशान पर ट्रेड करने लगा. बीएसई सेंसेक्स 40.34 अंकों की बढ़त के साथ 60176.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 11 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 19 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स पर आज के टॉप गेनर की लिस्ट में टाइटन इंड, बजाज ऑटो, आईटीसी, रिलायंस और टाटा स्टील के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में एचसीएल टेक, एम एंड एम, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े : दिल्ली">https://lagatar.in/special-cell-of-delhi-police-arrested-pakistani-terrorist-ak-47-assault-rifle-hand-grenade-recovered/">दिल्ली

पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी आतंकी को धर दबोचा, AK-47 असॉल्ट राइफल, हैंड ग्रेनेड बरामद

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड एक्सिस बैंक, एसबीआई, डॉ रेड्डीज, बजाजा फिनसर्व, आईटीसी, रिलायंस, टाटा स्टील, मारुति और नेस्ले के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है. दूसरी ओर पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एल एंड टी, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और एचयूएल के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है.

उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि कारोबार के अंत में बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 76.72 अंकों की तेजी के साथ 60,135.78 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50.75 अंकों की बढ़त के साथ 17,945.95 के स्तर पर बंद हुआ था. यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्च स्तर है. इसे भी पढ़े : Birthday">https://lagatar.in/shakti-mohan-was-once-helpless-with-her-feet-today-she-teaches-dance-to-many-celebs/">Birthday

Special : कभी पैरों से लाचार थी शक्ति मोहन, आज कई सेलेब्स को सिखाती है डांस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही