Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 90 अंक टूटा, निफ्टी 17800 से नीचे फिसला

LagatarDesk : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है. बुधवार के कारोबर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 60 हजार और निफ्टी 18 हजार के लेवल से नीचे फिसल गया है. सेंसेक्स 90.58 अंक टूटकर 59629.1 के लेवल पर शुरू हुआ है. निफ्टी 28.70 अंक फिसलकर 17787.55 के स्तर पर खुला है. बीएसई पर आज 2761 शेयरों ट्रेडिंग हो रही है. जिसमें 1813 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. (पढ़ें, मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-fire-broke-out-in-hotel-4-people-jumped-from-the-roof-8-fire-tenders-engaged-in-extinguishing-the-fire/">मुजफ्फरपुर

: होटल में लगी आग, 4 लोगों ने छत से लगायी छलांग, 8 दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी)

ऑटो, मेटल, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में लिवाली

आज बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और आईटी शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है. इससे बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. हालांकि ऑटो, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है. आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 16 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 14 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 0.78 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. जबकि इंफोसिस के शेयरों में 1.32 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : सासाराम">https://lagatar.in/sasaram-20-wagons-of-goods-train-derailed-delhi-howrah-route-affected/">सासाराम

: मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित

बीएसई और निफ्टी पर टॉप गेनर और टॉप लूजर

बीएसई पर आज के टॉप लूजर की श्रेणी में इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी और एचसीएल टेक के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप गेनर की लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, एचयूएल, पावरग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयर शामिल हैं. निफ्टी पर टॉप लूजर की लिस्ट में इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप गेनर की लिस्ट में आयशर मोटर्स, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-due-to-heavy-rain-kutcha-house-collapsed-seven-people-injured/">कोडरमा

: भारी बारिश के कारण कच्चा मकान ढहा, सात लोग जख्मी

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, टाइटन इंड, सनफार्मा, आईटीसी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, रिलायंस और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयरों में बढ़त नजर आ रही है. वहीं बजाज फिनसर्व, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : ..तो">https://lagatar.in/so-this-time-the-rain-will-not-spoil-the-fun-of-the-match/">..तो

इस बार मैच का मजा किरकिरा नहीं कर सकेगी बारिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही