Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 871 अंक टूटा, टेक महिंद्रा के शेयरों में बिकवाली

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला. आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 54200 और निफ्टी 16230 के लेवल से नीचे पहुंच गया. सेंसेक्स 647.37 अंकों की गिरावट के साथ 54188.21 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 183.55 अंक टूटकर 16227.70 के स्तर पर शुरू हुआ. हालांकि थोड़े देर के बाद यह 871.40 अंक फिसलकर 53964.18 के लेवल पर पहुंच गया. जबकि निफ्टी 252.15 अंकों की गिरावट के साथ 16157.10 के स्तर पर ट्रेडिंग करने लगा.

हरे निशान पर केवल भारती एयरटेल के शेयर

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 1 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 29 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे अधिक 0.50 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में 4.02 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इसे भी पढ़े : तमाड़">https://lagatar.in/jharkhand-news-tamad-bike-hit-a-coal-laden-truck-two-youths-died-on-the-spot/">तमाड़

: कोयला लदा ट्रक में बाइक ने मारी टक्कर, दो युवक की मौके पर मौत

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में केवल भारती एयरटेल के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, रिलायंस, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर शामिल हैं. आज के ट्रेडिंग सेशन में 782 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं 890 शेयरों में बिकवाली का दौर है. हालांकि 166 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसे भी पढ़े : अदार">https://lagatar.in/adar-poonawallas-business-tip-to-elon-musk-if-twitter-deal-is-not-completed-then-invest-in-india/">अदार

पूनावाला की एलन मस्क को बिजनेस टिप, अगर पूरी ना हो सके Twitter डील, तो भारत में करें निवेश

बीएसई सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाल निशान पर

बीएसई सेंसेक्स में विप्रो, एसबीआई, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन इंड और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलवा एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एचडीएफसी, नेस्ले, सनफार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इसे भी पढ़े : अंडरवर्ल्ड">https://lagatar.in/nia-raids-underworld-don-dawood-ibrahims-d-company-raids-going-on-at-20-locations-simultaneously/">अंडरवर्ल्ड

डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी पर NIA का छापा, एक साथ 20 ठिकानों पर चल रही रेड

पिछले सप्ताह रिलायंस को हुआ सबसे अधिक नुकसान 

बता दें कि पिछले सप्ताह भी शेयर बाजार में बिकवाली का दौर रहा. सप्ताह भर में सेंसेक्स 2,225.29 अंक टूट गया. जबकि निफ्टी 691.30 अंक कमजोर हुआ. इस गिरावट की वजह से मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली टॉप-10 कंपनियों के निवेशकों को 2.85 लाख करोड़ रुपये गंवाने पड़े. रिलायंस इंडस्ट्रीज को पिछले सप्ताह सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. कंपनी के एमकैप में 1.14 लाख करोड़ घटकर 17.73 लाख करोड़ पर आ गया. इसे भी पढ़े : लोहरदगा">https://lagatar.in/jharkhand-news-lohardaga-bjp-booth-president-shot-dead/">लोहरदगा

: बीजेपी के बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही