Search

 
 
 

शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुला, सेंसेक्स 7 अंक मजबूत, निफ्टी में भी बढ़त

 

LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज हल्की तेजी के साथ हुई है. निवेशक आज सतर्क होकर कारोबार कर रहे हैं. आज के कारोबार में सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

दोनों इंडेक्स दायरे में खुले हैं. इसके बावजूद दोनों इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 51 हजार के पार है. वहीं निफ्टी भी 15300  के पार बना हुआ है. फिलहाल सेंसेक्स 7 अंकों की तेजी के साथ 51025 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 13 अंकों की बढ़त के साथ 15315 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.

बैंक और फाइनेंशियल शेयर में दबाव

आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. जबकि ऑटो, आईटी और मेटल शेयरों से बाजार को थोड़ा सपोर्ट मिल रहा है. टेक महिंद्रा, टीसीएस और आरआईएल के शेयरों में सबसे अधिक तेजी है. वहीं इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक लुढ़के हैं.

मजबूती के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

इससे पहले दिन भी शेयर बाजार में मजबूती के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 380 अंकों की तेजी के साथ 51,017.52 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 93 अंकों के उछाल के साथ 15300 के पार समाप्त हुआ था. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो बुधवार को प्रमुख अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए थे. आज एशियाई बाजारों पर थोड़ा दबाव देखने को मिल रहा है.

टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में लॉर्जकैप शेयरों में भी मिक्स्ड ट्रेंडिंग देखने को मिल रहा है. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स  के 12 शेयर हरे निशान पर दिख रहे हैं. जबकि 18 शेयर लाल निशान पर हैं. टेक महिंद्रा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, टाइटन कंपनी और एचसीएल टेक आज के टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल हैं. जबकि एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, मारुति और ओएनजीसी आज के टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही