Search

 
 
 

SWASTH कार्यक्रम से झारखंड के 24 जिलों में मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए SWASTH कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. यह अभियान टाटा स्टील फाउंडेशन और पिरामल फाउंडेशन मिलकर चलाएंगे. इस कार्यक्रम को गेट्स फाउंडेशन का आर्थिक सहयोग मिलेगा.
 

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए SWASTH कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. यह अभियान टाटा स्टील फाउंडेशन और पिरामल फाउंडेशन मिलकर चलाएंगे. इस कार्यक्रम को गेट्स फाउंडेशन का आर्थिक सहयोग मिलेगा.


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के नामकुम स्थित RCH सभागार में सोमवार को इस कार्यक्रम को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एमडी-NHM शशि प्रकाश झा ने की. इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर और सलाहकार शामिल हुए.


अधिकारियों ने बताया कि टाटा स्टील फाउंडेशन झारखंड के 13 जिलों में और पिरामल फाउंडेशन 11 जिलों में इस कार्यक्रम को लागू करेगा. इसका उद्देश्य लोगों तक बेहतर, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है.


बैठक में शशि प्रकाश झा ने कहा कि राज्य में हो रहे सभी स्वास्थ्य कार्यों की जानकारी डिजिटल पोर्टल पर समय पर दर्ज होनी चाहिए. उन्होंने प्रसव केंद्रों में डेटा प्रबंधन को मजबूत करने के निर्देश दिए.


बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मजबूत करने, जन आरोग्य समितियों को सक्रिय बनाने, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान और बेहतर देखभाल, किशोर स्वास्थ्य केंद्रों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग और जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक गुणवत्ता सुधार पर भी जोर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही