Search

 
 
 

पुरानी है झारखंड में योजनाओं का नाम बदलने की परंपरा, हर सरकार में बदलता है नाम

झारखंड में योजनाओं के नाम बदलने की परंपरा पुरानी है. राज्य गठन से लेकर कई सरकारें आई और गईं. इसमें कई सरकारों ने कई योजनाओं का नाम भी बदला.
 

Ranchi: झारखंड में योजनाओं के नाम बदलने की परंपरा पुरानी है. राज्य गठन से लेकर कई सरकारें आई और गईं. इसमें कई सरकारों ने कई योजनाओं का नाम भी बदला. योजनाओं के नाम बदलने से सियासी पारा भी चढ़ा, लेकिन बदले नाम से योजनाएं चलती रहीं. 


सबसे पहले अर्जुन मुंडा सरकार में लक्ष्मी लाडली योजना शुरू की गई थी. इसे रघुवर सरकार में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना कर दिया गया. फिर हेमंत सरकार आई तो इसका नाम अब सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना हो गया है. 


 जानिए किन योजनाओं और संस्थानों के बदले नाम


•    अटल मोहल्ला क्लीनिक: अब मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक 
•    प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना: अब मुख्यमंत्री झारखंड जन आरोग्य योजना 
•    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय: अब वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय 
•    कमल क्लब: अब सिदो-कान्हू क्लब 
•    मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना: फिर मुख्यमंत्री सुकन्या योजना अब सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना 

 

केंद्रीय योजनाओं के भी नाम बदले गए


•    इंदिरा आवास योजना: अब प्रधानमंत्री आवास योजना 
•    इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना: अब प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 
•    राजीव ग्रामीण विद्युतीकरण योजना: अब दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना जाती है.
•    राजीव आवास योजना: अब सरदार पटेल राष्ट्रीय शहरी आवास मिशन 
•    जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन: अब प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 
•    गोमो रेलवे स्टेशन: अब सुभाष चंद्र बोस रेलवे स्टेशन

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही