Search

 
 
 

सत्ता प्राप्ति का प्रपंच था 450 रुपये में सिलिंडर देने का वादाः बाबूलाल

 
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर फिर निशाना साधा. सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से पोस्ट करते हुए मरांडी ने लिखा कि चुनाव के दौरान किए गए वादे केवल सत्ता हासिल करने का साधन बनकर रह जएं, तो यह न केवल जनादेश का अपमान है बल्कि जनता के भरोसे के साथ छल भी. जब इंडी गठबंधन ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर और 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था, तब जनता ने इसे अपने भविष्य की उम्मीद के तौर पर देखा था. कहा कि अब जब हेमंत सरकार से इन वादों को पूरा करने की मांग की जा रही है, तो मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रीगण बहाने गढ़ने में व्यस्त हैं. हेमंत सरकार का रवैया यह केवल जनादेश का अपमान नहीं है, बल्कि नव निर्वाचित विधायकों को भी उपहास का पात्र बना रही है. जनता समझ चुकी है कि 5 लाख सालाना नौकरी के जुमले की तरह 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा भी केवल सत्ता प्राप्ति के लिए एक प्रपंच था. आनेवाले दिनों में इस ठगबंधन सरकार के झूठ परत दर परत और उजागर होंगे. इसे भी पढ़ें – मंईयां">https://lagatar.in/maiyaan-yojana-cm-transferred-415-crores-to-the-accounts-of-56-lakh-women/">मंईयां

योजना : सीएम ने 56 लाख महिलाओं के खातों में 415 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, पहली बार हर खाते में 2500
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही