Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय कैबिनेट ने कहा - कोरोना सदी में एक बार होने वाला संकट लेकिन देश वायरस को हरा देगा

New Delhi : केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को कोरोना">https://github.com/CSSEGISandData/COVID-19">कोरोना

महामारी को ‘सदी में एक बार होने वाला संकट’ बताया है. कैबिनेट ने कहा कि इस महामारी ने दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है. मंत्रिपरिषद ने विश्वास व्यक्त किया है कि देश इस संकट से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा और वायरस को हरा देगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0_%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%A6%E0%A5%80">नरेंद्र

मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोविड से लड़ने के लिए भारत सरकार के ‘टीम इंडिया’ दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया. यह केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और भारत के लोगों के सामूहिक प्रयासों पर आधारित है.   अपने क्षेत्रों के लोगों के साथ संपर्क में रहें केंद्रीय मंत्री - मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस हालत से निपटने के लिए सरकार की सभी इकाइयां एकजुट होकर और बहुत तेजी से काम कर रही हैं. उन्होंने मंत्रियों से अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों के साथ संपर्क में रहने, उनकी मदद करने और उनसे निरंतर आवश्‍यक जानकारियां एवं सूचनाएं लेने का अनुरोध किया. उन्होंने यह सुनिश्चित करने की जरूरत पर विशेष जोर दिया कि स्थानीय स्तर के मुद्दों को तुरंत पता लगा कर जल्‍द-से-जल्‍द सुलझाया जाये. मंत्रिपरिषद ने पिछले 14 महीनों में केंद्र और राज्य सरकारों एवं भारत के लोगों द्वारा किये गये समस्‍त प्रयासों की भी समीक्षा की. बेड, ऑक्सीजन समेत कई मुद्दों की समीक्षा की गयी बैठक में अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, सुविधाओं, ऑक्सीजन के उत्पादन, भंडारण एवं ढुलाई से संबंधित मुद्दों को सुलझाने तथा जरूरी दवाओं की उपलब्धता की जानकारी दी गयी. इन मुद्दों से निपटने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा राज्यों के साथ आपसी सामंजस्‍य से किये गये प्रयासों की संक्षिप्‍त जानकारी भी दी गयी. बैठक में कमजोर तबकों को खाद्यान्न और जन धन खाता धारकों को वित्तीय सहायता की भी जानकारी इस दौरान दी गयी.  बैठक में जानकारी दी गयी कि भारत ने सफलतापूर्वक दो टीकों का उत्पादन किया है. अभी कई और टीके मंजूरी प्राप्‍त करने एवं शामिल किये जाने के विभिन्न चरणों में हैं. अभी तक 15 करोड़ से भी अधिक टीके लगाये जा चुके हैं. दिशा-निर्देशों के पालन में समाज की भागीदारी जरूरी केंद्रीय कैबिनेट ने यह बात दोहराई कि कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन में समाज की भागीदारी जरूरी है. मंत्रिपरिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि देश इस संकट से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा और वायरस को हरा देगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. बैठक में अनेक मंत्रियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव और कैबिनेट सचिव ने भाग लिया. नीति">http://niti.gov.in/hi">नीति

आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कोविड-19 महामारी से निपटने के सटीक प्रयासों पर एक प्रस्तुति दी.
   
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/image-2-1.png"

alt="समुदाय की पुष्टि का आइकॉन" class="wp-image-57881"/>

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही