Search

 
 
 

UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 8 को, रांची में रहेगी निषेधाज्ञा

रांची के तीन केंद्रों में आगामी 8 फरवरी को UPSC इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा होने वाली है. कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है.
 

Ranchi :  रांची के तीन केंद्रों में आगामी 8 फरवरी को UPSC इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा होने वाली है. कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसको लेकर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जो सुबह 06:30 बजे से शाम 07:00 बजे तक रहेगी. 


क्या-क्या रहेगा मना?

निषेधाज्ञा के दौरान कई चीजों पर पाबंदियां रहेंगी. हालांकि सरकारी ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी इन नियमों से बाहर रहेंगे. इस दौरान पांच या उससे ज्यादा लोगों का एक साथ खड़ा होना लाउडस्पीकर, माइक या किसी भी तरह का तेज साउंड,बंदूक, राइफल, बम, बारूद जैसे हथियारलाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला जैसे हरवे हथियार किसी भी तरह की बैठक या सभा

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न होने दें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही