Search

 
 
 

पति को छोड़कर भागीं वायरल गर्ल !,वीडियो शेयर कर फरमान ने मांगी लोगों से मदद

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसमें मोनालिसा के पति फरमान खान नजर आ रहे हैं.जिसमे वो कहते हैं कि मेरी पत्नी भाग गई है और मैं उसे ढूंढ रहा हूं.
 

Lagatar desk : महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसमें मोनालिसा के पति फरमान खान नजर आ रहे हैं.जिसमे वो कहते हैं कि मेरी पत्नी भाग गई है और मैं उसे ढूंढ रहा हूं. 

 


क्या लापता हुई वायरल गर्ल


आपको बता दें कि मोनालिसा ने 11 मार्च को फरमान खान से शादी की थी. इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज की पुष्टि की थी. अब फरमान खान ने दावा किया है कि मोनालिसा  लापता हो गई है.इस वीडियो में उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है. वीडियो में वह कह रहे हैं 'वायरल गर्ल भाग गई है, उसकी खोज में मैं अजमेर आया हूं और अब जोधपुर जा रहा हूं. अगर किसी भी भाई-बहन को उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया मुझे मैसेज कर जरूर बताएं.

 

वीडियो पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे फेक बताया है.लोगों का कहना है कि बिना पुख्ता सबूत के इस तरह के दावे भ्रामक हो सकते हैं.फिलहाल इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

 

वायरल गर्ल के बारे में जानें


दरअसल वायरल गर्ल प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी खूबसूरत आंखों से चर्चा में आई थी. 9 अप्रैल को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने बताया कि वायरल गर्ल नाबालिग है. फरमान खान ने 11 मार्च को वायरल गर्ल से केरल में शादी की थी. इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत फरमान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही