Search

 
 
 

ईरान-इज़रायल तनाव पर बेस्ड वेब सीरीज ‘तेहरान’ बनी चर्चा का विषय

इज़रायल और अमेरिका के ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. अमेरिका-इज़रायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है
 

Lagatar desk : इज़रायल और अमेरिका के ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. अमेरिका-इज़रायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. 


इसके बाद ईरान ने तेल अवीव पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमला किया. इस तनाव के बीच, 6 साल पहले आई टॉप रेटेड वेब सीरीज सीरीज ‘तेहरान’ फिर से चर्चा में है, जो इज़रायल और ईरान के बढ़ते तनाव पर आधारित है.

 


‘तेहरान’ वेब सीरीज की कहानी

 

'तेहरान' एक स्पाई-थ्रिलर है, जिसे जोनडर और ओम्री शेनहार ने लिखा और डेनियल सिरिंक ने निर्देशित किया.कहानी की मुख्य किरदार तमार रबिनयान (निव सुल्तान) है, एक इज़रायली मोसाद एजेंट जो अपने पहले मिशन के लिए ईरान की राजधानी तेहरान में जाती है.

 

मिशन के दौरान तमार नकली पहचान बनाकर ईरान के परमाणु रिएक्टर को नष्ट करने की कोशिश करती है.सीरीज में साइबर अटैक, सीक्रेट ऑपरेशन और प्रॉक्सी युद्ध जैसी गतिविधियां दिखाई गई हैं, जो वास्तविक ईरान-इज़रायल संघर्ष से मेल खाती हैं.यह सीरीज काफी हद तक राजनीतिक तनाव से प्रेरित है.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एम्मी अवॉर्ड जीत चुकी है.अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और चौथे सीजन की चर्चा जोरों पर है.

 

प्रोड्यूसर डाना ईडन का निधन

हाल ही में इस सीरीज की प्रोड्यूसर डाना ईडन का निधन हो गया. 16 फरवरी को ग्रीस के एथेंस में 52 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ. उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही