Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांच दिसंबर से विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आगाज, स्पीकर ने की सर्वदलीय बैठक

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर यानि शुक्रवार से शुरू हो रहा है. इसको लेकर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को सभी दलों के साथ बैठक की. बैठक में सभी ने सत्र के सफल संचालन में सहमति जताई.
Advertisement
Advertisement
  • सत्र के सफल संचालन में सभी की सहमति

Ranchi : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर यानि शुक्रवार से शुरू हो रहा है. इसको लेकर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने गुरुवार को सभी दलों के साथ बैठक की. बैठक में सभी ने सत्र के सफल संचालन में सहमति जताई. 

 

सर्वदलीय बैठक में सीएंम हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, लोजपा(आर) के जर्नादन पासवान, आजसू के निर्मल महतो, माले के अरूप चटर्जी शामिल हुए.

 

पक्ष और विपक्ष होंगे आमने-सामने

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से शुरू होगा. इसमें कुल पांच कार्य दिवस होंगे. सत्र के दौरान सरकार अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी. वहीं, विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा जारी आरोप पत्र के आधार पर पार्टी सदन में मुखर होगी.

 

वहीं, कांग्रेस विपक्ष की संभावित रणनीति का मुकाबला करने और विभागीय तैयारियों के आकलन पर जोर देगी. जबकि झामुमो गठबंधन के भीतर समन्वय को मजबूत करने और विपक्षी सवालों के तत्पर व प्रभावी जवाब तैयार करने पर जोर देगी.

 

शीतकालीन सत्र का ऐसा होगा कार्यदिवस

•    5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक सत्र चलेगा, कुल पांच कार्यदिवस होंगे. 
•    8 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश होगा.
•    चार दिनों तक प्रश्नकाल चलेगा.
•    सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही