Search

 
 
 

हजारीबागः डीसी ने की समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को निर्देश

डीसी शशि प्रकाश सिंह ने कम प्रगति वाले प्रखंडों पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को लक्ष्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. विद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर किशोरी समृद्धि योजना के आवेदन भरवाने, दिव्यांगजनों की पहचान और सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए.
 

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी शशि प्रकाश सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण व सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा की. बैठक में विभाग से संबंधित प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, अपार आईडी, आभा आईडी, पोषण अभियान, कुपोषित बच्चों की स्थिति, पोषण ट्रैकर एप का सत्यापन, आंगनबाड़ी केंद्रों की भौतिक स्थिति, एमटीसी, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं दिव्यांगजनों के सर्वे की विस्तृत समीक्षा की गई.


डीसी ने कम प्रगति वाले प्रखंडों पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को लक्ष्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर किशोरी समृद्धि योजना के आवेदन भरवाने, सभी दिव्यांगजनों की पहचान और सर्वे रिपोर्ट तैयार करने तथा फिजिकल निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए.


उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों से अतिक्रमण पूरी तरह हटाने, चेकलिस्ट के आधार पर निरीक्षण करने, पोषण वाटिका की सक्रियता, बिजली, पानी, शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने और एमटीसी की प्रगति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया. जिन केंद्रों में बिजली नहीं है, वहां शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही तीन से छह वर्ष के बच्चों का अपार आईडी और सभी लाभुकों की आभा आईडी 15 दिनों के भीतर 100 प्रतिशत बनाने का निर्देश दिया. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, सामाजिक सुरक्षा प्रभारी सुनीता कुमारी, सभी सीओ, बीडीओ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही