Ranchi News: नीलाबंर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) कुलपति द्वारा कॉलेजों को अनुदान का पैसा नहीं देना कमीशनखोरी का संकेत है. राज्यपाल सचिवालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सात दिनों के अंदर कॉलेजों को अनुदान की राशि देने का आदेश दिया है.
उल्लेखनीय है कि उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग ने NPU को कॉलेजों के लिए 5.92 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में दिया था. उच्च शिक्षा विभाग ने 26 मार्च 2026 को ही स्वीकृति आदेश जारी कर दिया था. लेकिन कुलपति दिनेश सिंह ने कॉलेजों को अनुदान की राशि नहीं दी. एके सिंह कॉलेज ने राज्यपाल सचिवालय को लिखित शिकायत की थी. इसमें यह कहा गया था कि कुलपति अनुदान की राशि कॉलेजों को देने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं. कमीशन नहीं देने की वजह से कॉलेजों के अनुदान की राशि नहीं दी जा रही है.
इसे भी पढ़ें -
राज्यपाल सचिवालय ने कॉलेजों को अनुदान राशि नहीं दिये जाने के मामले को गंभीरता से लिया है. साथ ही इस मामले में विश्वविद्यालय को एक पत्र लिख कर सात दिनों के अंदर कॉलेजों के अनुदान की राशि देने का आदेश दिया है. इस मामले में राज्यपाल सचिवालय की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि कुलपति की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों पर पाबंदी लगाये जाने से पांच महीने पहले तक कॉलेजों के पैसा देने के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी. यह लापरवाही है, साथ ही उन्य उद्देश्यों की तरफ भी इशारा करता है.

किस कॉलेज को कितना पैसा देना है
| राशि | कॉलेज |
| 1.20 करोड़ | सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज |
| 28.80 लाख | बोकारो स्टील माइंस महाविद्यालय |
| 1.92 करोड़ | बनवारी साहू महाविद्यालय |
| 96.00 लाख | मजदूर किसान महाविद्यालय |
| 96.00 लाख | एके सिंह कॉलेज |
| 60.00 लाख | गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

