Search

 
 
 

Hazaribagh News: श्रमिक सहयोग समिति ने ITC का 4.80 लाख किया जमा

Hazaribagh News: विभाग के डाटा एनालिसिस विंग द्वारा श्रमिक सहयोग समिति द्वारा दाखिल किए गए रिटर्न के आंकड़ो की समीक्षा के बाद एक करोड़ रुपये से अधिक का ITC लेने की जानकारी मिली थी. इसी के आधार पर विभागीय अधिकारियों ने समिति के कार्यलाय की जांच की.
 
श्रम मंत्रालय, हजारीबाग

Ranchi News: वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई के बाद हजारीबाग जिले के श्रमिक सहयोग समिति ने 4.80 लाख रुपये सरकारी खजाने में जमा किया. वाणिज्य कर विभाग ने अधिक ITC लेने की सूचना पर तीन नंबर को समिति के कार्यालय की जांच की थी.

इसे भी पढ़ें:

विभाग के डाटा एनालिसिस विंग द्वारा श्रमिक सहयोग समिति द्वारा दाखिल किए गए रिटर्न के आंकड़ो की समीक्षा के बाद एक करोड़ रुपये से अधिक का ITC लेने की जानकारी मिली थी. इसी के आधार पर विभागीय अधिकारियों ने समिति के कार्यलाय की जांच की. जांच के दौरान समिति ने गलती से अधिक ITC लेने की बात स्वीकार किया. साथ ही चार नंबर को ITC के रूप में ली गयी अधिक राशि को जमा करने वायदा किया था. इसी के अनुरूप श्रमिक सहयोग समिति ने चार नंबर को सरकारी खजाने में 4.80 लाख रुपये जमा किया. इस बीच विभागीय अधिकारियों ने श्रमिक सहयोग समिति द्वारा अधिक ITC लेने के मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने की बात कही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही