Search

 
 
 

West Singhbhum News: रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स में दूसरी बार चोरी, 150 मोबाइल ले उड़े चोर

West Singhbhum News: घटना के बाद दुकानदार और आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे के शटर पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद दुकान में रखे ओपो, सैमसंग, मोटोरोला, वीवो समेत विभिन्न कंपनियों के करीब 150 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए.
 
चोरी की तस्वीर

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चक्रधरपुर शहर में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं. रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने शहर के रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को दूसरी बार निशाना बनाते हुए करीब 150 मोबाइल फोन चोरी कर ली है.


घटना के बाद दुकानदार और आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे के शटर पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद दुकान में रखे ओपो, सैमसंग, मोटोरोला, वीवो समेत विभिन्न कंपनियों के करीब 150 मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे लोगों को चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

इसे भी पढ़ें - 

 

बताया जा रहा है कि करीब दो-तीन महीने पहले भी इसी रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी की बड़ी घटना हुई थी. उस समय भी अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाकर करीब 200 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे. कुछ ही महीनों के अंतराल में एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी होने से शहर के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके. 

 

पुलिस चोरी गए मोबाइल फोन की संख्या और अन्य सामान के नुकसान का भी आकलन कर रही है. साथ ही चोरों की पहचान और चोरी गए मोबाइलों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहर के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. स्थानीय दुकानदारों ने बाजार क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही