Search

 
 
 

Ranchi News : रिम्स के ICU और लेबर रूम में लगे AC के कॉपर पाइप काटकर चोर फरार

Ranchi News : रिम्स परिसर में कई जगह CCTV कैमरे लगे हैं और सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहते हैं. इसके बावजूद चोरों ने AC के कॉपर पाइप काटकर चोरी कर ली. कड़ी सुरक्षा के बावजूद रिम्स से चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.
 
रिम्स

Ranchi News : राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में चोरी हुई है. न्यूरो सर्जरी ICU और स्त्री एवं प्रसूति विभाग के लेबर रूम में लगे AC के कॉपर पाइप काटकर चोर ले गए. चोरी गए कॉपर पाइप की कीमत करीब 5 लाख रुपये के आंकी गई है. 

 

कॉपर पाइप कटने से दोनों विभागों के AC बंद हो गए हैं. इससे वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हो रही है. खासकर ICU और लेबर रूम जैसे संवेदनशील जगहों पर AC बंद होने से समस्या और बढ़ गई है. (रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

बता दें कि रिम्स परिसर में कई जगह CCTV कैमरे लगे हैं और सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहते हैं. इसके बावजूद चोरों ने AC के कॉपर पाइप काटकर चोरी कर ली. कड़ी सुरक्षा के बावजूद रिम्स से चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. यह भी सवाल उठ रहा है कि इतनी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चोरी की घटना कैसे हुई. अब अस्पताल प्रबंधन के सामने चोरी गए पाइप को बदलकर जल्द से जल्द AC चालू कराने की चुनौती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही