Search

 
 
 

हेहल अंचल कार्यालय में चोरी, चोरों ने वाटर प्यूरीफायर से लेकर कंप्यूटर तक किया साफ

शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. अब चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि सरकारी दफ्तरों को भी नहीं बख्श रहे. ताजा मामला हेहल अंचल कार्यालय का है, जहां बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया.मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और भीतर घुसकर जमकर हाथ साफ किया.
 

Ranchi : शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. अब चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि सरकारी दफ्तरों को भी नहीं बख्श रहे. ताजा मामला हेहल अंचल कार्यालय का है, जहां बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया.मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और भीतर घुसकर जमकर हाथ साफ किया. चोर वहां से वॉटर प्यूरीफायर, एक फ्रिज, एक सीपीयू और दो प्रिंटर लेकर फरार हो गए. सुबह जब कर्मचारियों ने कार्यालय का दरवाजा टूटा देखा तो पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की बात कही जा रही है.रांची शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं. आये दिन कभी घर तो कभी दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. अब सरकारी कार्यालय भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं. लोगों में डर और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही