Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: एक ही रात में तीन घरों में चोरी

Ashish Tagore Latehar: जिला मुख्यालय में इन दिनों चोरों की घटनाओं में वृद्धि हुई है. पिछले एक सप्ताह में शहर में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनायें हो चुकी हैं. पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. रविवार की रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया. जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा के किराये के मकान में चोरों ने रविवार की रात चोरी कर ली. चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और आलमीरा तोड़ कर उसमें रखे सोने का चेन व 50 हजार रुपये नगद की चोरी कर ली. मिश्रा ने बताया कि वे फिलहाल छुट्टी पर हैं. घर पर कोई नहीं था. सोमवार की सुबह मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी घर के दरवाजे का हैंडल लॉक तोड़ कर अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर चोरी कर ली है. मिश्रा ने बताया कि वे लौट कर इसकी सूचना थाना को देंगे. दूसरी घटना रेलवे स्टेशन मे ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव के घर मे चोरी की घटना हुई है. घर में कोई नहीं था और इसका फायदा उठा कर चोरों ने हाथ साफ कर लिया. हालांकि चोरों के हाथ कितने की संपति लगी है. यह परिजनों के आने के बाद ही पता चल सकेगा. रविवार की रात ही शहर के मिशन रोड मे डीडीसी के चालक लॉरेंस केरकेट्टा के घर में भी चोरो ने घर का ताला तोड़ कर चोरी की है. यहां से चोरों के हाथ छह हजार रुपया नगद लगा है. बता दें कि पिछले हफ्ते चोरों ने थाना से महज सौ-डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर अविस्थत शिवपुरी व तेली मुहल्ला में एक ही रात में दो घरों में चोरी की थी.

शहर में घूम रही है ठगों की टोली

चोर तो चोर शहर में ठगों की टोली भी घूम रही है. यह ठग महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं. गत दिनों गुरूद्वारा रोड में ठगों ने मनोरमा देवी नामक एक महिला को ठगी का शिकार बनाया था. ठगों ने मनोरमा देवी को बातों में उलझा कर उसके शरीर के गहनों को उतरवा कर चंपत हो गये थे. इसकी सूचना मनोरमा देवी ने सदर थाना को दी थी, लेकिन अभी तक ठगों का कोई पता नहीं चल सका.ऐसे ही एक ठगों के गिरोह मे गत दिनों बाइपास रोड में एक महिला से मोबाइल ले कर चंपत हो गये थे. ठगों ने महिला से मोबाइल बात करने के लिए मांगा था और उसे बातों में उलझा कर वहां से भाग गये थे.

हो रही है मवेशियों की चोरी

शहर में इन दिनों मवेशियों की भी खूब चोरी हो रही है. गत दिन चटनाही ग्राम के श्याम सुंदर प्रसाद के एक गर्भवती गाय की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. प्रसाद ने बताया कि उस गाय की कीमत तकरीन 30 हजार रूपये थी. इसी प्रकार बाइपास रोड, माको व धर्मपुर मुहल्ले में भी अज्ञात चारों ने मवेशियों की चोरी कर ली है. इसे भी पढ़ें - कोचिंग">https://lagatar.in/coaching-centers-have-become-death-chambers-supreme-court-issues-notice-to-central-government-and-delhi-government/">कोचिंग

सेंटर डेथ चैंबर बन गये हैं… सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही