Search

 
 
 

हजारीबाग में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी

 
Hazaribagh : हजारीबाग में शुक्रवार की रात तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इसमें एक घटना कोर्रा थाना क्षेत्र के नूतन नगर के समीप की है. वहां एक राशन दुकान की एस्बेस्टस सीट की छत को काटकर चोरी की गई. विशाल जनरल स्टोर गिरिडीह जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे है. दुकान के संचालक ने बताया कि महाजन को देने के लिए करीब 18 हजार रुपए नगद और चेंज पैसे करीब 12 हजार रुपए कुल 30 हजार रुपए कैश और सामानों की चोरी की गई है. वहीं संचालक ने यह भी बताया कि दुकान में रखे रस्सी के सहारे आरोपी ने सीट के ऊपर एक अन्य आरोपी को सामान देता रहा. दो लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कम उम्र के आरोपियों की तस्वीर पैसों और सामानों की चोरी करने के क्रम में कैमरे में कैद हो गई. संचालक ने यह भी बताया कि तीन साल पूर्व भी इसी तरह शीट को काटकर चोरी की गई थी. सीसीटीवी के अनुसार यह घटना रात्रि के करीब 1:25 बजे की है. दूसरी घटना गोलंबर फोर लेन के पास स्थित राहुल फास्ट फूड दुकान में घटी. वहां चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 600 रुपए कैश और दुकान में रखे गैस सिलेंडर, मसाला एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली. संचालक राहुल ने बताया कि उसकी दुकान में यह चोरी की तीसरी घटना है. तीसरी चोरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लाखे में हुई है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें : मदुरै">https://lagatar.in/major-train-accident-in-madurai-8-passengers-killed-20-injured-due-to-fire-in-standing-coach/">मदुरै

में बड़ा हादसा, ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत, 20 झुलसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही