Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी प्रखंड में विकास कार्य की योजनाओं में लूट मची है : शशिभूषण मेहता

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu): विधायक शशिभूषण मेहता ने रविवार को परिसदन भवन में प्रेसवार्ता किया. उन्होंने मनरेगा योजना से संबंधित भ्रष्टाचार का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि पांकी सरवैया प्रखंड में मंदिर चौक से लाली माटी गैस गोदाम के पास करीब 2 किलोमीटर लंबी मिट्टी मोरम पथ का निर्माण कराया गया है. निर्माण कार्य में 82 हजार की निकासी कर ली गई. इस सड़क निर्माण के लिए 4 लाख 97 हजार की स्वीकृति दी गई थी. जिसमें अन्य राशि को भी निकालने की तैयारी थी. लेकिन इसमें जब उन्होंने दखलंदाजी की तो मामला खुल गया. इसे भी पढ़ें-  सुरक्षा">https://lagatar.in/hemant-government-has-failed-to-provide-security-dont-say-tomorrow-that-we-are-incompetent-people-should-leave-the-locality-babulal/">सुरक्षा

देने में विफल हैं हेमंत सरकार, कल यह ना कह दे कि हम अक्षम हैं, लोग मोहल्ला छोड़कर चले जायें : बाबूलाल       
उन्होंने कहा कि इसमें करीब 1 लाख 62 हजार खर्च हुए हैं. इसी सड़क के लिए 4 लाख 97 हजार की स्वीकृति दी गई थी. लेकिन जब उनके माध्यम से सड़क की मरम्मत हो गई तो बिचौलिए अभियंता प्रदीप कुमार, रोजगार सेवक खुर्शीद आलम और मेठ के बीच खलबली मच गई. उन्होंने कहा कि जनहित में इस मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मनरेगा आयुक्त एवं उप विकास आयुक्त को पत्र लिखा है. ताकि इन सभी पर एफआईआर दर्ज हो सके. और जांच बिठाई जाए. कहा कि पांकी प्रखंड में विकास कार्य की योजनाओं में लूट मची है. भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं. जिसकी जांच होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें-  मन">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-mann-ki-baat-corruption-hollows-the-country-like-a-termite/">मन

की बात में पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही