Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनमोहन सिंह की सरकार में भी कई घोटाले हुए हैं: बीजेपी

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप सबने देखा कि रविवार को देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ी रैली का आयोजन हुआ. उन्होंने कहा कि जिसमें भ्रष्टाचार के समर्थन में देश के विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए. कानून सबके लिए एक समान होता है. रैली में शामिल नेता चाहते हैं कि खास लोगों के लिए खास कानून बने. ईडी के नोटिस पर उन्हें जाना चाहिए था. लेकिन ईडी के नोटिस को सिरे से नकार देते हैं और ये लोग लोकतंत्र की दुहाई देते हैं. अब मैं कह सकता हूं कि वो लोग सही जगह पहुंचे हैं. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-put-lakhs-of-people-in-jail-during-emergency-shah-targets-rahul/">कांग्रेस

ने आपातकाल में लाखों लोगों को जेल में डाला, शाह ने राहुल पर साधा निशाना

इंडी एलायंस के नेता बिलबिला रहे हैं

बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता की उन्होंने कहा कि मोदी जी ने साफ-साफ कहा है, न खाऊंगा न खाने दूंगा. रसूखदार के यहां भी जांच एजेंसी पहुंच रही है. इंडी एलायंस के नेता बिलबिला रहे हैं, ये लोग सत्ता में रहते हैं तो जितना चाहे लूट सको तो लूटो का नारा है, आप झारखंड को ही देख लीजिए, बालू लूट किस तरह की हुई है. झारखंड में हर विभाग में लोगों ने जमकर लूटा है. यहां भी दारू घोटाला है, यहां भी कई नियम बदले गये हैं. जमकर के इन लोगों ने झारखंड को लूटा है, अब इन लोगों ने मोदी जी के नाम पर रोना धोना शुरू कर दिया है. ये इंडी एलायंस के नेता चोरी भी करते हैं और चिल्लाते भी हैं. इनके नेता सनातन को भी गाली देते हैं, ये लोग बार-बार मोदी को गाली देते हैं, जांच एजेंसी अगर गलत होती तो कोर्ट बेल दे देता. ये लोग नेगेटिव सेट करने में लगे हुए हैं. दिल्ली के नेता खांटी ईमानदार बताते थे, वैसे ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री खुद को खांटी आदिवासी बोलते हैं. आदिवासी को क्यों बदनाम करते हो, मनमोहन सिंह जी के सरकार में भी कई घोटाले हुए हैं. कांग्रेस की सरकार में कई घोटाले हुए हैं. अब उन्हें परेशानी हो रही है. इससे आगे बाबूलाल ने कहा कि एक प्रकार से कह सकते हैं, भ्रष्टाचारियों का गठबंधन हो गया है. कांग्रेस पार्टी से कुछ सवाल हम पूछेंगे, ये लोग खुद को कानून से ऊपर समझते हैं, इनकम टैक्स का रिटर्न इन लोगों ने जमा क्यों नहीं किया. इसे भी पढ़ें -बिहारः">https://lagatar.in/bihar-lathi-charge-on-guest-teachers-who-were-going-to-surround-cm-residence-in-patna/">बिहारः

पटना में सीएम आवास घेरने जा रहे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही