Search

 
 
 

सभी सीटों पर महागठबंधन के पक्ष में माहौल है, जीत हमारी होगीः तेजस्वी यादव

 
Patna: बिहार में 13 नवंबर को बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी सीट पर चुनाव होना है. इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. इसी क्रम में उन्होंने अपनी जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि चारों स्थान पर हमलोग चुनाव जीत रहे हैं. सरकार से बिल्कुल जनता का भरोसा उठ चुका है. कहा कि सभी सीटों पर महागठबंधन के लिए माहौल है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरसते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी और वे स्वास्थ्य मंत्री थे. तब स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू हुई थी. लेकिन सीएम नीतीश ने वह फ़ाइल रुकवा दी. एनडीए के साथ चले गये तो पूरी नियुक्ति प्रक्रिया ठप हो गई. उन्होंने कहा कि हम सीएम नीतीश से हाथ जोड़कर कहेंगे कि नौकरी की प्रक्रिया शुरू करें. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार पहले कहते थे कि नौकरी कहां से मिलेगा. लेकिन जब महागठबंधन की सरकार बनी तो लाखों शिक्षकों की नौकरी सुनिश्चित हुई. उन्होंने कहा कि आज बिहार की स्थिति देख लीजिए. हमने 110 हत्या का डाटा आज पोस्ट किया है. बिहार में हालत क्या है. अपराधियों का पावर है. अपराधियों की दीपावली है. लेकिन सरकार सब कुछ देख कर चुप है. भाजपा नेताओं के ‘बंटोगे तो कटोगे’ टिप्पणी पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इन लोगों का काम ही नफरत फैलाना है. सिर्फ और सिर्फ समाज में नफरत फैलाएंगे. शिक्षा पर बात नहीं करेंगे. स्वास्थ्य पर बात नहीं करेंगे. नौकरी पर बात नहीं करेंगे. लेकिन अब इन लोगों की पूरी चौकड़ी जनता समझ चुकी है. जनता इन लोगों को सबक सिखाएगी और जीत हमारी होगी. इसे भी पढ़ें - इस्तीफा">https://lagatar.in/resign-or-else-you-will-be-like-siddiqui-woman-who-threatened-cm-yogi-arrested-from-mumbai/">इस्तीफा

दो नहीं तो सिद्दीकी जैसा होगा हाल, सीएम योगी को धमकी देने वाली महिला मुंबई से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही